Uncategorized

महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर तीन पर्वों पर मांस बिक्री रहेगी प्रतिबंधित

धमतरी। शहर में धार्मिक आस्था और परंपराओं को ध्यान में रखते हुए महापौर रामू रोहरा के निर्देश पर आगामी विशेष पर्वों के दौरान मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश के अनुसार 20 मार्च को चेटीचंड महोत्सव, 26 मार्च को रामनवमी तथा 31 मार्च को महावीर जयंती के दिन शहर की सभी दुकानों में मांस विक्रय पूरी तरह बंद रहेगा।महापौर ने स्पष्ट किया है कि उक्त तिथियों पर यदि किसी दुकान में मांस बिक्री करते पाया गया तो मांस जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।महापौर रामू रोहरा ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सफाई विभाग के सुपरवाइजर एवं संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे।महापौर ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि शहर की धार्मिक भावनाओं और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने के लिए जारी निर्देशों का पालन करें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!