Uncategorized

कुरूद में हाईवा की ठोकर से कार चालक की मौके पर ही मौत

ज्योति राइस मिल के पास की घटना


धमतरी। कुरूद में ज्योति राइस मिल के पास सामने से आ रही हाईवा ने कार को ठोकर मार दी। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद कुरूद में शौक के लहर दौड़ गई। कुरूद निवासी आशीष पवार ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई 12 फरवरी की शाम करीबन 7 बजे वह अपने दुकान मे था। तभी लोगो के माध्यम से सुचना मिली कि मामा का लड़का भारत भूषण राजपूत जो गाड़ाडीह अपने काम से वेगनआर मे गया था, शाम करीबन 6.30 बजे अपनी वेगनआर कार से ग्राम गाड़ाडीह से कुरूद अपने घर वापस आ रहा था। ज्योति राईस मील कुरूद के पास पहुंचा था कि सुर्य नमस्कार चौक कुरूद की ओर से आ रही हाईवा के चालक ने लापरवाही पूर्वक तेज खतरनाक ढंग से चलाकर वेगनआर कार के सामने भाग को ठोकर दी।जिससे कार की सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट से भारत भूषण राजपूत के सिर, चेहरा , हाथ – पैर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई। आशीष पवार की रिपोर्ट पर हाईवा चालक के खिलाफ कुरूद थाना में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!