Uncategorized

किसानों को धान खरीदी में हो रही समस्याओं को लेकर गौतम वाधवानी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन

धमतरी आज एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी के नेतृत्व में किसानों एवं समितियों को धान खरीदी में हो रही समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया गौतम वाधवानी ने विभिन्न बिंदुओं के माध्यम से ज्ञापन में लिखा की प्रत्येक कृषि साख सहकारी समितियों में धान खरीदी प्रत्येक दिन हो रही थी वह लगभग 1200से 1500के बीच क्विंटल धान खरीदी पूर्व सरकार द्वारा लक्ष्य में खरीदा जा रहा था लेकिन जैसे ही 3दिसंबर के बाद सरकार बदली उसको बाद पोर्टल में खरीदी लक्ष्य से 300 से 400 क्विंटल धान काम खरीदा जा रहा हे जिससे किसानों का धान समय सीमा में नही खरीदा जा सक रहा हे एक तरफ भाजपा 21क्विंटल धान खरीदी की बात करती है तो दूसरी तरफ लक्ष्य से खरीदी कम करना दोहरे चरित्र को दर्शाता हे ऐसे खरीदी चलती रही तो 31जनवरी तक भी किसानों का पूरा धान नही खरीदा जा सकता जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकता है. तोगु साहू ने बताया की नारायणपुर के कुकड़ाझोर गांव में रहने वाले एक किसान ने कर्ज़ में आ कर आत्महत्या कर दी उनका और परिवार का दर्द तो कोई कम नही कर सकता पर सरकार द्वारा तुरंत 10लाख मुआवजा राशि देकर उन्हें थोड़ी राहत दी जाए.हितेश गंगबीर ने कहा की चुनाव प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री ने अपने भाषणों में छोटे किसानों का दो दो लाख कर्ज माफी करने जो वादा किया हे उसे तत्काल से माफ कर किसानों को राहत प्रदान की जाए
यह सभी मांगों को तत्परता से राज्यपाल महोदय जी से निवेदन हे की जल्द से जल्द इन मांगों को शासन से पूर्ण करवा कर किसानों को राहत प्रदान किया जावे.ज्ञापन सौपने वालो में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव गौतम वाधवानी हितेश गंगबीर ऋषभ ठाकुर विष्णु सिन्हा विक्रम साहू देवेंद्र देवांगन पंकज देवांगन आर्यन चंदेल भूपेंद्र साहू तोगेश साहू गौतम साहू शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!