Uncategorized

नशा मुक्ति और शिक्षा सुधार की दिशा में सराहनीय कदम : ग्राम बिरेतरा में शाम 6 बजे के बाद घर से बाहर नहीं निकलेंगे छात्र

स्कूल प्रबंधन ने 10वीं बोर्ड में 90 प्रतिशत व 12वीं बोर्ड में 100 प्रतिशत रिजल्ट का रखा है लक्ष्य

उल्लंघन पर 5 हजार अर्थदण्ड तय, नशा करने वालो पर 10 हजार व नशा बेचने वालो पर लगेगा 50 हजार का जुर्माना

धमतरी । धमतरी जिले के ग्राम बिरेतरा में इन दिनों नशा मुक्ति व शिक्षा सुधार की दिशा में किये जा रहे प्रयासों की न सिर्फ जिले में बल्कि पूरे प्रदेश में सराहना हो रही है। और इसे प्रेरणादायी पहल बताया जा रहा है।
ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के साथ समन्वय बनाकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसके तहत शाम 6 बजे के बाद कोई भी छात्र घर से बाहर नहीं निकलेंगे। उक्त निर्णय का उद्देश्य बच्चों में बढ़ते नशा की प्रवृत्ति से बचाना एवं शिक्षा के प्रति लगन को बढ़ावा देना है। बताया जा रहा है कि उक्त निर्णय का उल्लंघन करने पर 5000 अर्थदण्ड का निर्णय भी लिया गया है। कहा कि गांव का माहौल बेहतर बनाए रखने नशा करने वालो के खिलाफ 10 हजार व नशा बेचने वालो के खिलाफ 50 हजार जुर्माना का निर्णय भी लिया गया। उक्त फैसलो से गांव में माहौल बेहतर बनने लगा है। शाम 6 बजे के बाद बच्चें घरो में रहकर पढ़ाई को तवज्जों दे रहे है।
बता दे कि उक्त निर्णय में स्कूल प्रबंधन का भी योगदान है स्कूल प्रबंधन ने इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य पाने की दिशा में शाम 6 बजे के बाद छात्रों के घर से बाहर निकलने पर रोक कारगर साबित हो सकती है। उल्लेखनीय है कि जैसे ही बिरेतर के उक्त मॉडल की जानकारी लोगो को हो रही लोग इस पहल को सराहनीय व प्रेरणादायी बता रहे है। साथ ही अन्य ग्रामो में भी इस प्रकार निर्णय पारित कर गांव में सुधार की दिशा में कारगर प्रयास किये जा सकते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!