Uncategorized

राष्ट्रीय यातायात जिला पुलिस प्रशासन के कार्यक्रम में विद्याकुंज स्कूल लोहरसी के विद्यार्थियों ने बनाया स्थान

जिला पुलिस अधीक्षक जिला धमतरी के द्वारा, राष्ट्रीय यातायात माह का आयोजन धमतरी में किया गया, जिसमें 1 जनवरी से 31 जनवरी तक यातायात सुरक्षा व सड़क सुरक्षा के नियमों के आधार पर चित्रकला, वाद_ विवाद ,डिबेट एवं पोस्टर बनाने का प्रतियोगिता रखा गया था l विद्याकुंज स्कूल लोहरसी के छात्र, छात्राओं ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किए l 31 जनवरी दिन शनिवार को विभिन्न प्रतियोगिता का समापन किया गया l विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान आज गांधी मैदान थाना सीटी कोतवाली में किया गया.चित्रकला में प्रथम हिमांशी कक्षा 7 वी, द्वितीय गंतव्य सोनवानी कक्षा 5 वी ,तृतीय भाव्या शर्मा कक्षा 6वी ,चतुर्थ जयांश कक्षा 8 वी ,वाद विवाद , निबंध में प्रथम आरनताज कक्षा 8 वी, द्वितीय नीरज साहू कक्षा 5 वी ,तृतीय सिद्धि गंजीर कक्षा 6 वी ,चतुर्थ विधि मंडावी कक्षा 6 वी ने विशेष स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया l सभी सफल विद्यार्थियों को शाला प्रबंधन समिति, प्राचार्य महोदय एवं समस्त स्टाफ में बधाई एवं शुभकामनाएं दी है l

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!