Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4399 दिनों के स्वर्णिम एवं ऐतिहासिक नेतृत्व पर मां तुलजा भवानी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संकल्प साकार हो रहा है-रामू रोहरा


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिनों के ऐतिहासिक, गौरवशाली एवं जनकल्याणकारी कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर धमतरी में भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा सहित भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां तुलजा भवानी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा के निरंतर सफल अभियान के लिए मंगलकामनाएं कीं.महापौर रामू रोहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संकल्प साकार हो रहा है। केंद्र सरकार की जनहितैषी एवं परिवर्तनकारी योजनाएं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह ऐतिहासिक कार्यकाल राष्ट्र निर्माण, सुशासन, सेवा, समर्पण और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!