Uncategorized

12 साल विश्वास , विकास , जनकल्याण के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया व्यापक जनसंपर्क

जनसंपर्क अभियान के माध्यम से भाजपा ने जनता से जोड़ा संवाद का सेतु : रंजना साहू


धमतरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने भाजपा भोथली मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न ग्रामों में पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा प्रबुद्धजनों एवं ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान उत्थान, सामाजिक न्याय तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त, आत्मविश्वासी और विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी नई पहचान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, हर घर जल, स्वच्छ भारत मिशन, किसान सम्मान निधि, जनधन योजना जैसी अनेक योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। मोदी सरकार का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास देश को विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रहा है। ग्राम बारना में भोथली मण्डल अध्यक्ष मिश्री पटेल से मुलाकात कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किए। तत्पश्चात ग्राम छाती पहुंच कर ग्रामीण वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा किए। इसी क्रम में ग्राम पंचायत उड़ेना में पूर्व सैनिक चंद्रशेखर चंद्राकर, हेमूराम साहू एवं खिलावन चंद्राकर के निवास पहुंचकर जनसंपर्क किया उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले सैनिकों और समाज के वरिष्ठ नागरिकों का अनुभव राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर भोथली मण्डल महामंत्री आनंद मेश्राम, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा बनपेला, जनपद सदस्य दिलीप सेन, पूर्व जनपद सदस्य रामाधार साहू भाजपा वरिष्ठ कृपा राम साहू, नंदू चंद्राकर, जनपद सदस्य बंटी चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!