Uncategorized

बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का आयोजन

बी.सी.एस.शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी (छ.ग.) के इतिहास विभाग द्वारा विभागीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें इतिहास एम.ए.-द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयवस्तु पर अपनी मौखिक प्रस्तुतीकरण दी साथ ही विद्यार्थियों के प्रश्न पूछकर चर्चा में अपनी सहभागिता प्रदान की। असहयोग आंदोलन के समय- छत्तीसगढ़ की भूमिका, 1857 क्रांति के परिणाम स्वरूप छ.ग. में सोनाखान का विद्रोह, छ.ग. में बी.एन.सी मजदूर आंदोलन में ठाकुर प्यारेलाल की भूमिका आदि इतिहास के विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं के द्वारा मौखिक प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ. हेमवती ठाकुर के द्वारा विद्यार्थियों को इतिहास विषय पर गहन अध्ययन करने एवं विषय पर समझ रखने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अतिथि प्राध्यापक डाॅ. जितेन्द्र मानकर एवं इतिहास विभाग के एम.ए.-द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के समस्त छात्र-छात्राए उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!