Uncategorized

सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति पर रेडक्रॉस का विविध कार्यक्रम

अंतविभागीय नोडल एजेंसी और छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त आयोजन में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का बी सी एस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आकाश गिरी गोस्वामी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरतुली के स्वयंसेवक टीम के द्वारा निरंतर हो रहे सड़क दुर्घटना हादसा और नशा मुक्ति के विषय पर नुक्कड़ के माध्यम से ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के दुष्परिणामों को नाटक के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया और को समझाया गया कि सड़क सुरक्षा ही जीवन रक्षा है. नशा नाश की जड़ है इन सभी तरह के नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए कहा गया और नियम का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया जहां इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के वाईस चेयरमैन शिवा प्रधान को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया जहां विद्यार्थियों को
सड़क सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की और नशे के ऊपर हो रहे दुर्घटनाएं हादसा से बचने के लिए एवं नशा से दूर रहने के लिए अपने विभिन्न अनुभव और रोज घटते हादसों और दुर्घटना के सेवा के दौरान जो देखते हैं महसूस करते हैं उसी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया साथ ही साथ लोगों को सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. शिक्षा केसाथ-साथ समाज के प्रतिअपने शहर के प्रतिऔर अपने देश के प्रति मानवता का फर्ज निभाने हेतु प्रेरित किया. मानव सेवा ही प्रभु सेवा है.
इस अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी धमतरी के चेयर पर्सन प्राप्ति वासनी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्वयं सेवकों का हौसला बढ़ाया

*आपका अपना सामाजिक कार्यकर्ता शिवा प्रधान वाईस चेयरमैन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी धमतरी *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!