Uncategorized

श्यामा देवी साहू ने की राम लक्ष्मण टेकरी को पर्यटन में शामिल करने की मांग

धमतरी. ग्राम पंचायत तुमराबहार के आश्रित ग्राम विश्रामपुर स्थित राम लक्ष्मण टेकरी को पर्यटन में सम्मिलित कर सुविधाओं का विस्तार कर निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान करने की मांग पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से की गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ श्यामा देवी साहू ने इस मांग को लेकर मंत्री को ज्ञापन सौंपा है। पर्यटन मंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि ग्राम विश्रामपुर में राम लक्ष्मण टेकरी नाम का धार्मिक स्थल है। जो कि धमतरी जिला मुख्यालय से लगभग 20 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। यह स्थल राम वन गमन मार्ग से जुड़ा हुआ है और संरक्षित वन क्षेत्र पीएफ 201 में अंकित है। राम लक्ष्मण टेकरी पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। दूरस्थ क्षेत्रों से पर्यटक भ्रमण एवं शोध के लिये यहां आते है। पर्यटन विभाग से इसे पर्यटन का दर्जा देकर सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और संवर्धन किया जाये तो क्षेत्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य के लिये बड़ी उपलब्धि होगी। यह पर्यटन क्षेत्र धमतरी जिले के अलावा कांकेर जिले को भी पर्यटकों से जोड़ेगा। और गंगरेल बांध से लगा यह मार्ग राजाराव पठार राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 को जोड़ते हुे आवागमन की सुविधाओं का विस्तार करेगा। इसलिये क्षेत्रवासियों की मांग है कि उनकी मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए राम लक्ष्मण टेकरी को पर्यटन स्थल में शामिल किया जाये तथा मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, मुख्य प्रवेश द्वार, दर्शनार्थी प्रतीक्षा भवन, पेयजल व्यवस्था एवं विद्युत सुविधा के विस्तार के लिये कार्य स्वीकृत किया जाये।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!