Uncategorized

सोरिद नाले की सफाई कार्य नए चैन माउंटेन से शुरू, शहर को मिलेगा जलभराव से निजात

धमतरी/ शहर में वर्षों से जलभराव की समस्या और गंदगी से जूझते सोरिद नाले की सफाई का कार्य अब तेज़ी से शुरू हो चुका है। नगर निगम ने नए चैन माउंटेन के माध्यम से इस नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ किया है। सफाई कार्य का मुख्य उद्देश्य बरसात के पहले नाले की अवरुद्ध धारा को सुचारू बनाना है, जिससे जलभराव की स्थिति से बचा जा सके।सफाई कार्य के लिए भारी भरकम मशीनरी, जैसे चैन माउंटेन का उपयोग किया जा रहा है, जो पानी में उग आई जलकुंभी, प्लास्टिक कचरे और गाद को हटाने का कार्य कर रही है।
महापौर रामू रोहरा ने बताया,यह कार्य शहरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग थी। सोरिद नाला वर्षों से उपेक्षित था और इसके कारण कई वार्डों में बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति बनती थी। अब हम इस समस्या का स्थायी समाधान करने की दिशा में बढ़ रहे हैं।आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा,सोरिद नाले की सफाई को हमने मिशन मोड में लिया है। हमारी कोशिश है कि बरसात के पहले यह कार्य पूर्ण कर लिया जाए, ताकि शहरवासियों को किसी तरह की असुविधा न हो। कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा है, ताकि मिलकर हम अपने शहर को स्वच्छ और सुंदर बना सकें।सभापति कौशल्या देवांगन ने बताया कि निगम की टीम लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर रही है और सफाई कार्य की गुणवत्ता व गति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।हमारा उद्देश्य सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि शहर को स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण देना है।स्वस्थ विभाग सभापति नीलेश लूनिया ने कहा, सोरिद नाले की सफाई को लेकर लंबे समय से जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की ओर से मांग की जा रही थी। हमने भी कई बार निगम अधिकारियों से चर्चा कर इस कार्य को प्राथमिकता में लाने की बात कही थी। यह कार्य न केवल जलभराव की समस्या को कम करेगा, बल्कि मच्छरों और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों को भी रोकने में मददगार साबित होगा। स्वस्थ शहर की दिशा में यह एक अहम कदम है। निगम की ओर से किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!