Uncategorized

जीते-जी रक्तदान और जाते-जाते करें नेत्र एवं अंगदान-शिवा प्रधान

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी वाइस चेयरमैन,वरदान परामर्थ सेवा समिति अध्यक्ष ने लोगो से की रक्तदान की अपील

आज जन्मदिन पर शिवा को जिलेवासी दे रहेबधाई एवं शुभकामनायें

धमतरी। सामाजिक कार्यकर्ता,इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी वाइस चेयरमैन,वरदान परामर्थ सेवा समिति अध्यक्ष शिवा प्रधान ने कहा कि शासन-प्रशासन से रक्तदान महादान को सफल बनाने का निवेदन किया है. हम सब को मिलकर रक्तदान का संकल्प लेंना चाहिए.जीते जी करें रक्तदान और जाते-जाते करें नेत्रदान एवं अंगदान करें. आप सभी जानते हैं कि रक्तदान कितना आवश्यक है। वर्तमान में धमतरी जिले में रक्त की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिले के सभी अस्पतालों में न केवल स्थानीय, बल्कि दूर-दराज क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। ऐसे में कई मरीजों को समय पर रक्त की आवश्यकता होती है, लेकिन उनके साथ ब्लड डोनर उपलब्ध नहीं हो पाते। इस स्थिति में धमतरी के समाजसेवी संस्थाएं एवं रक्तदाता आगे आकर मदद करते हैं, परंतु अब यह समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। एक व्यक्ति केवल 3 महीने में एक बार ही रक्तदान कर सकता है, ऐसे में सीमित लोगों पर निर्भर रहना पर्याप्त नहीं है।इसलिए अब समय आ गया है कि शासन-प्रशासन भी इस दिशा में ठोस कदम उठाए। धमतरी जिले के लगभग 163 गांवों में यदि प्रत्येक माह नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएं, तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। आज स्थिति यह है कि प्रतिदिन लोगों के फोन आता है कि ब्लड चाहिए लेकिन आखिर हम कहां से लाएं ? रक्त केवल मानव शरीर से ही प्राप्त होता है, इसका कोई विकल्प आज तक संभव नहीं हो पाया है। अत: हम सभी को मिलकर इस समस्या का समाधान निकालना होगा, तभी हम जरूरतमंदों की जान बचा पाएंगे। उल्लेखनीय है कि आज शिवा प्रधान का जन्मदिन है इस अवसर पर शिवा को जिलेवासी बधाई एवं शुभकामनायें दे रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!