Uncategorized

भाजपा को जीताने कार्यकर्ता जुट जाए पूरी ऊर्जा से

हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन, सरपंच सहित कार्यकर्ताओं को कराया गया भाजपा प्रवेश

धमतरी। हरदिहा साहू समाज भवन में भाजपा द्वारा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, लोकसभा प्रभारी मोतीलाल साहू, लोकसभा सहप्रभारी भावना बोहरा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, पूर्व विधायक रंजना साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, लोकसभा प्रत्याशी रुपकुमारी चौधरी सहित अन्य ने भी संबोधित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से भाजपा को जीताने पूरी ऊर्जा से जुट जाने का आव्हान किया। पश्चात सरपंच सहित कई लोगों को नेताओं ने सम्मान कर पार्टी में प्रवेश दिलाया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश दूबे एवं आभार प्रदर्शन निगम नेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक इंदरचंद चोपड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पवार, निर्मल बरडिय़ा, संगठन प्रभारी राजीव पांडे, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रकला पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरला जैन, अर्चना चौबे, खिलेश्वरी किरण, प्रकाश शर्मा, अवेन्द्र साहू, कविन्द्र जैन, चेतन हिन्दूजा, डिपेन्द्र साहू, निलेश लुनिया, भरत सोनी, दयाराम साहू, डेनिश चंद्राकर, महेन्द्र पंडित, शरद चौबे, दिलीप पटेल, महेन्द्र खंडेलवाल, नवीन सांखला, राजेश गोलछा, अरविंदर मुंडी, धनीराम सोनकर, कैलाश सोनकर, सुशीला तिवारी, श्यामा साहू, अनिता सोनकर, सरिता यादव, राजकुमार तिवारी, धनराज गुप्ता, भीषम निषाद, हेमंत बंजारे, प्राची सोनी सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!