Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने किया धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, किसानों की समस्या हुई फिर उजागर

बहाने बना कर टोकन से धान खरीदी कम करने क़े आरोप

धमतरी विधायक ओंकार साहू ने पोटियाडीह एवं शंकरदाह धान खरीदी सोसायटी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान धान खरीदी व्यवस्था में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। किसानों ने विधायक को अवगत कराया कि भौतिक सत्यापन के नाम पर तहसीलदार एवं सोसायटी प्रबंधक द्वारा विभिन्न बहाने बनाकर टोकन में धान की कटौती की जा रही है तथा किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। इससे धान खरीदी प्रभावित हो रही है और किसानों को भारी मानसिक व आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ओंकार साहू ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों के साथ इस प्रकार का ठगने और प्रताड़ित करने वाला रवैया बेहद चिंताजनक है। यदि किसानों को इसी तरह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जाता रहा तो वे आत्महत्या जैसे कठोर कदम उठाने को मजबूर हो सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसानों के सम्मान, अधिकार और मेहनत के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।मामले की गंभीरता को देखते हुए विधायक ओंकार साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर शंकरदाह धान खरीदी केंद्र पहुंचे और किसानों से सीधी व सार्थक चर्चा की। किसानों ने बताया कि वे गरीब किसान हैं, पहले से कर्ज में डूबे हुए हैं। यदि टोकन में कटौती कर धान खरीदी रोकी जाती रही तो उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तारणी नीलम चन्द्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार के संरक्षण में किसान विरोधी व्यवस्था लगातार हावी हो रही है। धान खरीदी केंद्रों में किसानों को परेशान करना, टोकन काटना और दुर्व्यवहार करना सीधे-सीधे किसान की मेहनत पर हमला है। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी और किसी भी अधिकारी को किसानों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा।वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष खिलेंद्र ध्रुव ने कहा कि क्षेत्र के किसान पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। ऐसे में धान खरीदी में कटौती और अफसरों की मनमानी किसानों को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और किसी भी स्तर पर अन्याय को स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक साहू ने किसानों को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने मौके पर ही स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी किसानों के टोकन में की जा रही धान की कटौती तत्काल बंद की जाए तथा किसानों का पूरा धान बिना किसी भेदभाव के खरीदा जाए। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसानों को परेशान करने की प्रवृत्ति तुरंत बंद होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मौके पर धमतरी तहसीलदार और प्रबंधक , पटवारी उपस्थित रहे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!