Uncategorized

धर्म न्याय आदर्शों मर्यादाओं में जो सर्वश्रेष्ठ है वहीं पुरुषोत्तम श्री राम है-पं राजेश शर्मा

नवदुर्गा महिला मंडली द्वारा आयोजित ग्राम अर्जुनी में चल रहे तीन दिवसीय रामचरित मानस में मुख्य अतिथि भाजपा नेता समाजसेवी पं राजेश शर्मा ने कहा कि अर्जुनी में विगत कई वर्षों से लगातार हर वर्ष मातृ शक्तियों के द्वारा रामचरित मानस भगवान राम की गाथा का आयोजन होता है हर वर्ष की भाती मुझे यहां अपने परिवार के बीच आयोजन में आना होता है राम की अविरल गाथा से घर घर संस्कार की ज्योति प्रवज्वलित कर रही मातृ शक्तियों को नमन है.पं राजेश में अपने उद्बोधन में मानस में चल रहे प्रसंग पर अपनी बात कहते हुए कहा कि श्री राम को अगर वनवास ना होता यदि राज्याभिषेक हो जाता तो जिस चरित का दर्शन उन्हें कराना था वह कैसे संभव होता मा कैकई ने सब अपयश को पीकर अपने प्राण से प्रिय पुत्र श्री राम की प्रयोजन में भागी बनी मां कैकई ने जो किया वह अपने पुत्र के लिए किया राम वो है जो राज्याभिषेक की सूचना सुनकर ना प्रसन्न है न ही 14 वर्ष वनवास को सुनकर दुखी
ये श्रेष्ठता प्रभु श्री राम में वास था माता कौशल्या के अश्रुबंध को तोड़ने के लिए प्रभु श्री राम ने कहा पिता दीन्ह मोहि कानन राजू
माता पिता जी ने मुझे वनराज्य प्रदान किया है वन का राजा बनाया है व्यक्तित्व की विराट अलौकिक आभा के सूर्य श्री राम है
अपने अवतारी जीवन में प्रभु श्री राम ने धर्म न्याय आदर्शों की श्रेष्ठता के दर्शन परिचय कराया है.मंच का संचालन कर रहे टिकेंद्र गजेंद्र ने पं राजेश शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा धर्म नगरी धमतरी में कई बड़े धार्मिक आयोजन सहित ग्रामीण अंचलों में श्री रामकथा भगवत कथा हिन्दू सम्मेलन पूज्य श्री शंकराचार्य स्वामी जी की धर्म सभा आयोजन कराकर सनातनी संस्कार के बीच रोपित करने धर्म की रक्षा एवं धर्मांतरण धर्म विमुख परिवारों को धर्म जागरण एवं सनातनी परम्परा युवाओं में धर्म के प्रति जागरूकता का अलख के लिए पं राजेश शर्मा का योगदान श्रेष्ठ है. हमारे ग्राम अर्जुनी में भी भागवत कथा का आयोजन पं राजेश एवं हम सब ग्रामवासी द्वारा किया गया था इस भाति ग्राम अर्जुनी के धर्मपुत्र धर्मभ्राता है.आयोजन में अतिथि के रूप में
पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश शर्मा भाजपा नेता विकास शर्मा लक्की डागा एवं आयोजन समिति के सदस्य ग्रामवासी सभी उपस्थित थे.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!