Uncategorized

मुजगहन में 50 से अधिक ग्रामीणों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुजगहन के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में दिलीप नाग ने उपस्थित 50 से अधिक ग्रामीणों को नशा नहीं करने का संकल्प कराया गया।
प्रथम चरण में प्रातः चार बजे सुबह गांधी जी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई।इस अवसर पर सेवा निवृत्त व्याख्याता लखन लाल साहू ने गांधी जी के द्वारा किए गए कार्यों को अपने जीवन में उतारने हेतु लोगों को प्रेरित किया। गायत्री परिवार के दिलीप नाग ने कहा कि आज हमें एक अच्छे कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल एवं डेरहा राम साहू ने भी अपने विचार रखे। आभार प्रदर्शन सरपंच होमेश्वर साहू द्वारा किया गया.कार्यक्रम में उपसरपंच जतिन साहू, पूर्व सरपंच गण नारायण सेन,अघनू राम साहू, रामदयाल साहू, वरिष्ठ ग्राम वासी रामबगस साहू, लक्ष्मी नारायण साहू, ओमप्रकाश साहू,अघनू राम गजपाल,पुनवा राम साहू, बलराम साहू,डेरहा राम यादव, कुंज बिहारी साहू,थानू राम, नीलकंठ साहू, ज्ञान चंद, टेपचंद सहित बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!