Uncategorized

स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों को किट वितरण, स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम स्थान लाने दिलाई शपथ

भखारा- नगर पंचायत भखारा में स्वच्छता को लेकर एक सराहनीय पहल करते हुए अध्यक्षा श्रीमती ज्योति जैन, उनकी टीम एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के नेतृत्व में स्वच्छता दीदियों एवं सफाई कर्मचारियों को उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।कार्यक्रम में सफाई कार्य में उपयोग आने वाली सामग्री जैसे साड़ी, टी-शर्ट, टोपी, मास्क, रिफ्लेक्शन शर्ट, गम जूते, गलब्स सहित अन्य आवश्यक किट प्रदान किए गए, ताकि नगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि हरख जैन (पप्पू) द्वारा सभी को स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर को प्रथम स्थान दिलाने हेतु स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। वहीं सीएमओ ने नगरवासियों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने एवं नगर पंचायत के स्वच्छता अभियान में सहयोग करने की अपील की।कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति सदस्य छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष अविनाश गौर बिट्ट, वार्ड पार्षद परदेशी कंवर, रामकृष्ण नेताम, सफाई दरोगा चंद्र प्रकाश साहू कमलेश साहू, पेयजल बिजली विभाग शोभा साहू सहित नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!