Uncategorized

घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बेचने वाले महिला आरोपी को कुरूद पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से गांजा 2.373 किलो ग्राम,बाजार कीमती करीबन 24,000 जप्त

थाना कुरुद को मुखबिर से सूचना मिली की सूर्य नमस्कार चौक में जय राम नेताम अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बेच रहा है की सूचना पर तत्काल धमतरी पुलिस थाना कुरूद द्वारा दबिश देकर गवाहों के समक्ष आरोपी जय नेताम को अपने आंगन में एक प्लास्टिक के बोरी के अंदर हरा व सफेद रंग की पॉलीथिन में रखकर अवैध गांजा बेचते हुए अवैध गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया, गांजा खरीदने वाले ग्राहक पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपियों से मादक पदार्थ गाजा कुल वजन 2.373 किलो ग्राम,बाजार मुल्य के आधार से करीबन 24,000 रुपये एवं बिक्री रकम 120 रुपये, कुल 24,120 रूपये जब्त कर आरोपी के कृत्य अपराध धारा का पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अप.क्र. 69/25 धारा 20 (ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।संपूर्ण कार्यवाही में थाना कुरूद से सउनि.सुरेश नंद,महेश साहू,गहेश्वर ध्रुव,आर.(चा.)ओमनारायण सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!