सिहावा विस में एनएसयूआई का होली मिलन समारोह संपन्न
एकजुटता और भाईचारे के साथ छात्र हितों के संघर्ष का लिया संकल्प


धमतरी। एनएसयूआई सिहावा विधानसभा द्वारा विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन बिरगुड़ी विश्राम गृह में किया गया। कार्यक्रम विधानसभा अध्यक्ष अरविन्द यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस बेलर अध्यक्ष राजू सोम, पूर्व मंडी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, बिरगुड़ी सरपंच अमृत नाग, एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मीणा बंजारे उपस्थित रहे। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि होली का यह त्यौहार हमारे बीच की एकजुटता को और मजबूत करता है। एनएसयूआई के कार्यकर्ता ही कांग्रेस की असली ताकत हैं। सिहावा विधानसभा में छात्रों का यह उत्साह बताता है कि आने वाले समय में युवा शक्ति बड़े बदलाव के लिए तैयार है। राजा देवांगन जिलाध्यक्ष ने कहा कि सिहावा विधानसभा की यह संगठनात्मक मजबूती हमारे संघर्ष की नींव है। होली मिलन के माध्यम से हमने संकल्प लिया है कि हम रंगों की तरह मिलकर रहेंगे और छात्र हितों की लड़ाई में पीछे नहीं हटेंगे। छात्रों की समस्या, हमारी आवाज़ हमेशा बुलंद रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल साहू, विनय गंगबर, ओमप्रकास मानिकपुरी, उदय साहू, सौरभ पाल, यश चंद्राकर, तामेश्वर भोयर, चैतन्य साहू, विक्की देवांगन, लकेश्वर साहू, वेंकट देवांगन, सूर्यकांत पटेल, राकेश नेताम, विवेक बंजारे, चंद्रकांत बनर्जी, सोमेश, पप्पू सेन सहित सिहावा विधानसभा के सैकड़ों जांबाज एनएसयूआई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।


