Uncategorized

प्रतियोगिताओं से कलाकारो को अपनी कला निखारने का अवसर मिलता है – तपन चन्द्राकर

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। बालक गणेश उत्सव समिति कबीर चौक चांदापारा सेमरा के तत्वाधान में डीजे डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि तपन चंद्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीलाल सिन्हा पूर्व जनपद सदस्य एवं विशेष अतिथि के तौर पर हुमेंद्र रिंकू गजेंद्र जनपद सदस्य, बिनेश्वरी सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत सेमरा, माधवराव साहू ग्रामीण विकास परिषद अध्यक्ष, योगेश कुमार सिन्हा और हुकुम लाल सिन्हा थे। तपन चंद्राकर ने कहा कि आज गांव गांव में खेल कूद नृत्य कला प्रतियोगिताओ का आयोजन होने से नए नए कलाकारों को अपनी कला और अपना जौहर दिखाने का पर्याप्त अवसर प्राप्त हो रहा हैं। सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्वर रागिनी डांस ग्रुप रतनपुर ने हासिल किया। प्रतियोगिता की उपविजेता हंस रागनी डांस ग्रुप भानसोज रायपुर और तीसरा पुरस्कर न्यू किरण डांस ग्रुप तर्रागोंदी और चौथा स्थान मां दंतेश्वरी डांस ग्रुप बस्तर ने हासिल किया। एकल युगल नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गोपाल नंदिनी डांस ग्रुप बालोद, दूसरा स्थान टीना सोनी रायपुर, तृतीय पुरस्कार चुरकी मुरकी उम्र की डांस ग्रुप महासमुंद और चौथा स्थान गणीका विश्वकर्मा चरणों ने हासिल किया। बेस्ट वेशभूषा दुर्ग के डांस ग्रुप को मिला और बेस्ट अनुशासन गणिका विश्वकर्मा चरामा रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!