Uncategorized

एल्डरमेन नियुक्ति पर कुरुद नपा अध्यक्ष सहित नेताओं ने उपमुख्यमंत्री अरूण साव व विधायक अजय चन्द्राकर से भेंट कर किया धन्यवाद ज्ञापित

कुरूद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर अपने सहयोगी पार्षदों एवं नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों(एल्डरमेन) के साथ कुरूद नगर पालिका के रूप पहचान दिलाने वाले, आदर्श नगर के लिए दर्जा दिलाने वाले एवं राज्य शासन द्वारा 5 वरिष्ठ नागरिकों को एल्डरमेन के रूप मनोनीत करने के लिए नगरपालिका परिषद कुरूद एवं नगर वासियों की ओर से उपमुख्यमंत्री अरूण साव एवं विधायक अजय चन्द्राकर से भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया. इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमेन भानु चन्द्राकर, सभापतियों में मिथलेश बैस, सितेश सिन्हा, महेन्द्र गायकवाड़, राजकुमारी ध्रुव पार्षदगण कविता चन्द्राकर, रवि मानिकपुरी मनोनीत पार्षदगण (एल्डरमेन) चन्द्रकुमार (नंदु) चन्द्राकर, खिलावन यादव, खिलेन्द्र देवांगन, महावीर साहू उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!