Uncategorized

विद्याकुंज स्कूल लोहरसी में वार्षिक खेल महोत्सव, विधार्थियों ने किया उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन


धमतरी। विद्या कुंज स्कूल लोहरसी में त्रिदिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्याकुंज किड्स कर्मा चौक, विद्या कुंज किड्स अठवाणी गली एवं विद्या कुंज लोहरसी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अग्नि हाउस, जल हाउस, वायु हाउस एवं पृथ्वी हाउस के बीच 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेक, लम्बी कूद, ऊंची कूद, रीले रेस एवं फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस कक्षा छठवीं से आठवीं, द्वितीय दिवस कक्षा नर्सरी से कक्षा पांचवी तक, एवं तृतीय दिवस कक्षा 9 वी से कक्षा 12 वीं तक के खिलाडिय़ों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हर खेल में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक, रजत पदक ,एवं कांस्य पदक के साथ-साथ प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। त्रिदिवसीय खेल प्रतियोगिता को संपन्न कराने में समस्त खेल शिक्षक एवं समस्त स्टॉफ का भरपूर योगदान रहा। समस्त खिलाडिय़ों के अद्भुत प्रदर्शन पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शाला प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!