शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण

धमतरी। अमर क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती अवसर पर आजाद चौक स्थित प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहीद चंद्रशेखर आजाद के अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति एवं बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका जीवन देश की युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने भारत माता की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। चंद्रशेखर आजाद का जीवन अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, साहस और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक है। माल्यार्पण कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित जनों में विजय साहू विनय जैन मंडल अध्यक्ष वार्ड पार्षद संतोष सोनकर चंद्रकला पटेल प्रियंका सिन्हा रुक्मणी सोनकर आशा लोधी पूजा कुंजाम विजय ठाकुर राजीव सिन्हा नील पटेल भागवत यादव सीमा चौबे अंकिता मिश्रा नन्दू लोधी शिवनारायण छाटा एवं वार्डवासी कार्यकर्तगण उपस्थित रहे।

