Uncategorized

विपक्ष का विरोध प्रदर्शन केवल दिखावे व राजनीति में बने रहने का प्रयास है – महेन्द्र खण्डेलवाल

महापौर रामू रोहरा शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या कराने के साथ ही करोड़ो के विकास कार्यो को स्वीकृति दिलाने में हो रहे सफल

विपक्ष का जनता को गुमराह करने का प्रयास नहीं होगा सफल

धमतरी। वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल ने कहा कि शहर के आम नागरिक अपनी समस्याओ को लेकर नगर निगम आते है ऐसी स्थिति मे बेवजह अपनी कोरी राजनीति का प्रदर्शन कर आम जनता को गुमराह करने की प्रयास कांग्रेस द्वारा किया जा रहा है। आम जनता विपक्ष इस दिखावे के प्रदर्शन को अच्छे से समझ गई है। यहां खिसयानी बिल्ली खम्बा नोचे वाली कहावत चरितार्थ हो रही है।
श्री खण्डेलवाल ने आगे कि जनता ने कांग्रेसियो को पाँच साल का जो मौका दिया जिसके परिणाम स्वरूप आज इनको सड़को पर लेटना पड़ रहा है। महापौर रामू रोहरा के इन दस माह के विकास के कार्यो से इनकी पाचंन शक्ति गड़बड़ा गई है। केवल और केवल निशुल्क सुर्खियों मे बने रहने के अलावा कांग्रेस का यह प्रदर्शन और कुछ नही है। यह विपक्ष का दिखावे वाला प्रदर्शन अपने आकाओ को खुश करने और जनता को गुमराह कर राजनीति में बने रहने का प्रयास है।
वरिष्ठ भाजपा नेता महेन्द्र खण्डेलवाल ने आगे कहा कि जब से रामू रोहरा ने महापौर का पदभार ग्रहण किया है तब से अब तक शहरवासियों को बेहतर बुनियादी सुविधाओं के साथ ही करोड़ो के विकास कार्यो की स्वीकृति दिलाई है। जनता महापौर के कार्यो से प्रसन्न है। लेकिन महापौर के लोकप्रियता, सक्रियता एवं विकास में सफलता को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे है। ऐसे में उन्हें जनता के बीच बने रहने विरोध प्रदर्शन का सराहना लेना पड़ रहा है। श्री खण्डेलवाल ने कांग्रेसियों से सवाल किया है कि जब नगर निगम व राज्य में 5 सालो तक कांग्रेस की सत्ता थी तब रेल्वे प्रभावितों के लिए उनके द्वारा क्या किया गया। अब उल्टे आरोप लगाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे है। महापौर धमतरी के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के महापौर को बदनाम करने व जनता को गुमराह करने का यह प्रयास सफल नहीं होगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!