Uncategorized

धमतरी पुलिस के ऑपरेशन निश्चय को बड़ी सफलता: 8 किलो गांजा, कार और मोबाइल सहित 4.98 लाख का मशरूका जब्त

एसपी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार,कुरुद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कार में गांजा परिवहन करते पकड़ा गया आरोपी, थाना कुरुद में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत किया गया अपराध दर्ज

पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत धमतरी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना कुरुद पुलिस ने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने नारी-कुरुद रोड पर भरदा चौक के आगे घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 8 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं मोबाइल फोन को भी जब्त करते हुए मौके पर आरोपी रामनाथ अंसारी, पिता नारायण अंसारी, 46 वर्ष, निवासी गोबरा, थाना कुरुद, जिला धमतरी को गिरफ्तार किया।आरोपी से अवैध मादक पदार्थ गांजा 8 किलोग्राम, अनुमानित कीमत 80,000रूपये,गांजा परिवहन में प्रयुक्त कार अनुमानित कीमत 4,00,000 रूपये,मोबाइल फोन 1 नग, अनुमानित कीमत 18,000 रूपये कुल जब्त मशरूका की कीमत 4,98,000 रूपये है.उक्त मामले में थाना कुरुद में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 336/2026, धारा 20(बी) नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस ) एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!