Uncategorized

धमतरी में आराध्य गरबा रचेगा नया कीर्तिमान, मां अम्बे की आराधना के लिए उमड़ेगा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब

प्रशिक्षण के अंतिम दिन हरदिहा साहू समाज भवन में जुटे हजारों गरबा प्रेमी, गरबा ग्राउंड पूरी तरह रहा पैक

पंडित राजेश शर्मा ने कहा, 11 से 19 अक्टूबर तक धमतरी में होगा गरबा का सांस्कृतिक महोत्सव,बॉलीवुड की अभिनेत्री खेलेंगी धमतरी में गरबा

धमतरी- आराध्य गरबा के आयोजक ,धर्मप्रेमी समाजसेवी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं राजेश शर्मा ने कहा आज प्रशिक्षण में तीन अंकों की भीड़ ने पूरा माहौल को भव्य कर दिया शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मां आदिशक्ति जगदम्बा की आराधना को लेकर धर्मनगरी धमतरी में भक्ति और उत्साह का वातावरण निर्मित हो रहा है। मां अम्बे की भक्ति, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक गरबा नृत्य को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आयोजित आराध्य गरबा के प्रशिक्षण का अंतिम दिवस उत्साह, उमंग और श्रद्धा के नाम रहा। हरदिहा साहू समाज भवन में हजारों की संख्या में गरबा प्रेमी एकत्रित हुए और घंटों तक लय-ताल के बीच गरबा नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के उत्साह और मां अम्बे के प्रति उनकी श्रद्धा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आराध्य गरबा के प्रशिक्षण के अंतिम दिन प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। नवरात्रि के दौरान मां जगदम्बा की आराधना गरबा के माध्यम से करने के लिए बच्चे, युवा, महिलाएं और गरबा प्रेमी पूरे मनोयोग से अभ्यास में जुटे रहे।
गरबा की थीम में भारतीय परंपरा हिंदुत्व की आस्था दर्शन होगा जहां माता की भक्ति के साथ महादेव श्री राम श्री कृष्ण भक्ति का रस होगा तो भारतीय संस्कृति का दर्शन भी संगीत की मधुर धुनों के साथ गरबा के कदमों का तालमेल बैठाते हुए प्रतिभागियों ने नृत्य की बारीकियां सीखीं। प्रशिक्षण स्थल पर चारों ओर भक्ति, उल्लास और सामूहिक सहभागिता का अनूठा संगम दिखाई दिया।
गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि मां अम्बे के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आस्था की अभिव्यक्ति है। यही भाव आराध्य गरबा के प्रशिक्षण में भी दिखाई दिया, जहां प्रतिभागियों ने नृत्य के माध्यम से मां की आराधना करने के लिए उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रशिक्षण के अंतिम दिन उमड़ी भीड़ ने आयोजन के प्रति लोगों की रुचि और उत्साह को प्रदर्शित किया।

अपनेपन के वातावरण में मां अम्बे की भक्ति करेंगे श्रद्धालु : पंडित राजेश शर्मा

आराध्य गरबा के आयोजक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पंडित राजेश शर्मा ने प्रशिक्षण के अंतिम दिवस उपस्थित मां के सभी भक्तों का अभिनंदन करते हुए कहा कि धमतरी शहर में आराध्य गरबा के माध्यम से एक बड़ा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यहां का आत्मीयता, अपनत्व और सौहार्द से परिपूर्ण वातावरण है। लोग किसी औपचारिकता के लिए नहीं, बल्कि मां अम्बे के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त करने के भाव से एक साथ जुड़ रहे हैं।पंडित राजेश शर्मा ने कहा कि गरबा मां आदिशक्ति की आराधना का एक सुंदर माध्यम है। जब हजारों लोग एक साथ लय और ताल के साथ कदम मिलाकर मां की भक्ति करते हैं, तो वह दृश्य अपने आप में अद्भुत और प्रेरणादायी होता है। आराध्य गरबा का उद्देश्य भी ऐसा ही वातावरण तैयार करना है, जहां हर व्यक्ति अपनेपन का अनुभव करे और बिना किसी भेदभाव के मां की आराधना में सहभागी बने।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!