लकड़ी बीनने जंगल गए दो ग्रामीणों पर भालू ने हमला कर किया जख्मी

धमतरी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अमलीडीह निवासी रामप्रसाद पिता गाडाराय हलबा सुबह 7 बजे जलाऊ लड़की लाने जंगल की तरफ गया था, तभी अचानक भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से रामप्रसाद को गले में गम्भीर चोटें आई है। वही दूसरी घटना सुबह 9 बजे की है। जलाऊ लड़की बीनने के लिए परसाबुढ़ा निवासी रामप्रसाद पिता बुधुराम साहू रेंगाडीह बिट पर गया था। जिस पर भालू ने हमला कर दिया। दोनों घटना आधा किलोमीटर के दायरे में हुई है। हमले में घायल रामप्रसाद को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मगरलोड लाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने परसाबुडा निवासी रामप्रसाद को सिर में गहरी चोट लगने से धमतरी रिफर किया। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल न जाने की अपील की है एवं घायलों को तत्कालिक कुछ सहयोग राशि प्रदान की गई। डिप्टी रेंजर प्रेम लहरें ने कहा कि वन क्षेत्रों में अकेले जाने से बचें विशेष रूप से सुबह और शाम के समय घने जंगलों या संवेदनशील क्षेत्रों में अकेले जाने से पूरी तरह परहेज करें।

