Uncategorized

छात्रा को बचाने के फेर में डिवाईडर पर चढ़ी बस


धमतरी। बुधवार को कुरुद हाईवे में राजू ढाबे के पास एक यात्री बस में करीब 40 यात्री भरे हुये थे। और यात्री बस हाईवे से गुजर रही थी। इस दौरान अचानक गाड़ी के सामने एक साइकिल सवार कॉलेज छात्रा आ गई। जिसे बचाने के फेर में यात्री बस चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क के डिवाईडर में चढ़ गई थी। इस हादसे में कॉलेज छात्रा को चोट आई है। जबकी हादसे से यात्री बस में सवार सहम गये थे। हादसे के बाद मौके में सनसनी फैल गई थी। छात्रा को तत्काल अस्पताल भेजा गया। ईधर सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके में पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई थी। हादसे में यात्री बस के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!