शहर के अमर टॉकीज परिसर में 22 से मचेगी आराध्य गरबा की धूम, राधाकृष्ण भवन में दिया जा रहा प्रशिक्षण
नवरात्र भर अलग-अलग दिवस पर अलग -अलग ड्रेस कोड पर होगा गरबा

धमतरी। धमतरी में आगामी नवरात्र के लिए आराध्य गरबा का प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। आराध्य गरबा आयोजन समिति के संरक्षक पँ राजेश शर्मा द्वारा माता सरस्वती की पूजा वंदना के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। शहर के राधाकृष्ण भवन में गरबा डांस मास्टर रायपुर निवासी कृष्ण मकवाना द्वारा गरबा प्रेमियों को गरबा के बेसिक स्टेप्स का प्रशिक्षण दिया गया। पहले यही गरबा मैत्री विहार कॉलोनी में कई साल तक आयोजित किया जाता रहा, अब यह गरबा आराध्य गरबा के नाम से शहर के हृदयस्थल घड़ी चौक में अमर टाकीज परिसर में और अधिक व्यवस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है। गरबा प्रशिक्षण में आयोजन समिति के सदस्य विकाश शर्मा, लोकेश डागा, सूरज शर्मा, योगेश रायचूरा, सागर कौशिक, राहुल शर्मा, बरखा शर्मा, रखी रायचूरा, विशाखा शर्मा, प्राप्ति वासनी, प्राची सोनी आदि का सहयोग है। गौरतलब है कि आराध्य गरबा का आयोजन शहर के ह्दय स्थल अमर टॉकीज परिसर में 22 सितम्बर सोमवार से शुरू हो रहा है। प्रथम दिन का ड्रेस कोड परपल और थीम मै और मेरी परछाई है। 23 सितम्बर को ड्रेस कोड पीला थीम प्रादेशिक वेषभूषा, 24 सितम्बर को थीम ऑपरेशन सिंदुर और ड्रेस कोड सफेद है। 25 सितम्बर गुरूवार को ड्रेस कोड लाल और थीम बालीवुड है। 26 को ड्रेस कोड हरा और थीम हमर छत्तीसगढ़ है। 27 को ड्रेस कोड संतरा और थीम भगवा रंग है। 28 सितम्बर को थीम महाकाल के भक्त और ड्रेस कोड काला है। 29 सितम्बर सोमवार को ड्रेस कोड नीला और थीम रासलीला है। 30 सितम्बर मंगलवार को ड्रेस कोड सबकलर और थीम गुजराती परिधान है। आराध्य गरबा के संयोजक और आयोजन पंडित राजेश शर्मा ने देव भक्तों और गरबा प्रेमियों से इस आयोजन में शामिल होने की अपील की है।
