Uncategorized

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी व क्रांति सेना द्वारा प्रदर्शन कर की गई बिजली दर में बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग


धमतरी। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी तथा छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ने प्रदर्शन कर अर्जुनी स्थित डीसी दफ्तर का घेराव किया निखिलेश देवान ने कहा कि बढ़ती हुई महंगाई से हलाकान आम जनता इस आस में थी कि बिजली बिल में कमी लाकर आम जनता को राहत प्रदान की जाएगी, लेकिन प्रदेश सरकार ने इसके विपरीत निर्णय लेकर बिजली बिल में और बढ़ोत्तरी कर दी। 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ करने का निर्णय बिजली उपभोक्ताओं की कमर तोडऩे वाला है। उपर से बिजली की दर भी बढ़ा दिया गया, इन दोनो निर्णय पर सरकार को पूर्नविचार करना चाहिए। एक ओर बिजली की दर बढ़ाकर दूसरी ओर सौर उर्जा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही जबकि सोलर पैनल की अत्यधिक कीमत को निम्न वर्ग के लोग सब्सिडी के बाद भी वहन करने की स्थिति में नहीं है। सरकार की मंशा सिर्फ अडानी की कंपनी को फायदा पहुंचाने की बजाए वाकई सौर ऊर्जा से लोगो का घर रौशन करने की है तो निम्नव मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के घरों में नि:शुल्क सोलर पैनल लगाना चाहिए अन्यथा बिजली की बढ़ी हुई दर को वापस लेना चाहिए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!