Uncategorized

राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए डॉ. शोभाराम देवांगन स्कूल के तीन विद्यार्थी का चयन


धमतरी। संभाग स्तरीय शालेय कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम आमातलाब धमतरी में आयोजित किया गया था । जिसमें डॉ. शोभाराम देवांगन शास. उच्च. मा. विद्या. धमतरी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के तीन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ जिसमें कु.तमन्ना यादव 17 वर्ष, वीर सोनकर 17 वर्ष और समर निर्मलकर 14 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किए। यह जानकारी शाला के व्यायाम शिक्षक हरीश कुमार भुआर्य के द्वारा दिया गया । छात्रों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्कूल के प्राचार्य श्रीमति पूनम पांडेय , शाला विकास समिति के अध्यक्ष राजू सोनकर, पार्षद दीपक सोनकर, शाला विकास समिति के सदस्य शिव नेताम , हेमराज सोनी व शाला के समस्त शिक्षक द्वारा बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!