Uncategorized

जैन भागवती दीक्षा के पूर्व बहन मेघा डोसी के अपने ननिहाल आगमन पर निकाला गया अभिनंदन जुलूस

समाजजनों सहित शहरवासियों ने किया स्वागत, सम्मान

साध्वीजनों का दर्शन कर लिया आशीर्वाद, संघ द्वारा अभिनंदन पत्र देकर किया गया सम्मानित

धमतरी। वैराग्य वत्ती बहन मेघा डोसी सुपुत्री श्रीमति मधु रिखबचंद डोसी निवासी डौंडी-लोहारा जो की जैन भागवती दीक्षा आचार्य श्री 1008 श्री रामलाल जी म. सा. के मुखारबिंद से 3 नवम्बर 2025 को देशनोक में होने की संभावना है। बहन मेघा डोसी का आज धमतरी आगमन हुआ। वर्धमान स्थानक भवन सदर बाजार में बहन मेघा डोसी ने साध्वीजनों का दर्शन लाभ लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात संघ द्वारा अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात प्रात: 10 बजे स्थानक भवन सदर बाज़ार से निवास स्थान दीक्षित कालोनी रामबाग तक जुलूस स्वरुप अभिनंदन यात्रा निकाली गई। इस दौरान समाजजनों सहित शहरवासियों ने बहन मेघा डोसी का स्वागत सम्मान किया। इसके पश्चात दोपहर 2 बजे निवास स्थान में महिलाओं द्वारा मंगल गीत किया गया। बता दे कि बहन मेघा डोसी का आज अपने ननिहाल लूणकरण कुशल चंद पुण्य कुमार पारख के रामबाग दीक्षित कालोनी धमतरी में आगमन हुआ है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!