Uncategorized

विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण, ग्रामीण विकास का आधार : डॉ दीक्षित


धमतरी। जिला सहकारी संघ धमतरी द्वारा कुरूद विकासखंड के अंतर्गत प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित चिंवरी के परिसर में भारत सरकार के प्रोजेक्ट सहकार से समृद्धि के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना 2025 के रजत जयंती वर्ष पर एक संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ दीक्षित ने कहा कि आत्मनिर्भरता की प्राप्ति का मंत्र है सहकारिता। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारिता की भूमिका अग्रणी है। विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि अन्न का उत्पादन मात्र महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि अन्न का सुरक्षित भंडारण भी महत्वपूर्ण है। विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की शुरुआत 31 मई 2023 को की गई। कार्यक्रम में पैक्स चिंवरी के प्राधिकृत अधिकारी रामखिलावन साहू, पूर्व अध्यक्ष बसंत साहू व उत्तम कुमार साहू, पूर्व उपाध्यक्ष मल्लूराम यादव, पूर्व संचालक दशवंत साहू, सरपंच ग्राम पंचायत चिंवरी संजीत साहू, वरिष्ठ कृषक टीकाराम सिन्हा,श्यामलाल साहू, पवन कुमार साहू, अशोक साहू, खुमान साहू, बलीराम साहू, प्रवक्ता डॉक्टर ए एन दीक्षित, जिला सहकारी संघ के प्राधिकृत अधिकारी सीपी साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!