Uncategorized

ब्राम्हण पारा वार्ड में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनाया गया आँगन मिलन उत्सव


धमतरी। ब्राम्हण पारा वार्ड क्रमांक 15 में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आँगन मिलन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में वार्ड की मातृशक्ति, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, बच्चे एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं मातृशक्ति के साथ आत्मीय संवाद स्थापित करते हुए सेवा, सहयोग एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न उपयोगी सामग्री एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वार्ड पार्षद कोमल सार्वा द्वारा बच्चों के लिए यूनिफार्म एवं मिठाई का वितरण किया गया। वहीं श्रीमती ईश्वरी पटवा द्वारा खीर, श्रीमती रुखमनी नामदेव एवं श्रीमती नेहा नामदेव द्वारा पूड़ी-सब्जी, श्रीमती डोल प्रतिमा सोनी द्वारा सब्जी, श्रीमती गार्गी शर्मा द्वारा फल, श्रीमती निर्मला तिवारी द्वारा सिस कलर पेंसिल एवं स्लेट, तथा श्रीमती ममता कुम्भकार द्वारा स्लेट एवं कलर चौक का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मातृशक्ति श्रीमती ईश्वरी पटवा, श्रीमती डोल प्रतिमा सोनी, एल्डरमैन अशोक सिन्हा, श्रीमती रानी साहू, श्रीमती रेणुका सोनी, श्रीमती स्वाति शर्मा, श्रीमती ज्योति सोलंकी, श्रीमती संगीता वाहिले, श्रीमती सावित्री कुम्भकार, श्रीमती उर्वशी कुम्भकार, श्रीमती पूर्णिमा कुम्भकार, श्रीमती योगिता तिवारी, श्रीमती लता दुबे, श्रीमती गार्गी शर्मा, श्रीमती तुलेश्वरी रजक, श्रीमती सेवती रजक, श्रीमती कृति तिवारी, श्रीमती रुखमनी नामदेव, श्रीमती सावित्री नामदेव, श्रीमती श्वेता कुम्भकार, श्रीमती नेहा नामदेव, श्रीमती दुलोरिन कुम्भकार, श्रीमती मनीषा यादव, श्रीमती सुमिया नामदेव, श्रीमती राधिका कुम्भकार, श्रीमती चन्द्रकली कुम्भकार, श्रीमती श्वेता सोनी, श्रीमती प्रतीक्षा रिगरी, श्रीमती रानी तिवारी, श्रीमती मधुलता श्रीवास्तव, श्रीमती शेष कुमारी रजक, श्रीमती ममता सोनकर, श्रीमती पूजा साहू, श्रीमती नम्रता साहू, श्रीमती पायल नामदेव, श्रीमती आकृति शर्मा सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं छोटे बच्चे उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!