हजारों परीक्षार्थियों ने दिलाई सीजी पात्रता परीक्षा
आफलाईन माध्यम से आयोजित हुई दो अलग-अलग पालियों में परीक्षा

धमतरी। छग व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आज प्रदेश भर में छग राज्य पात्रता परीक्षा (सीजी सेट) का आयोजन किया गया। धमतरी जिले में भी आज हजारों परीक्षार्थियों ने सेट की परीक्षा दी। जिनके लिए कई परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे।
बता दे कि कॉलेज व महाविद्यालयों में असिस्टेंड प्रोफेसर पद की पात्रता के लिए सीजी सेट परीक्षा आज दो अलग-अलग पालियों में आफलाईन माध्यम से आयोजित की गई। प्रथम पाली परीक्षा सुबह 10 से 11.15 तक हुई। जिसमें सामान्य ज्ञान, शिक्षण और शोध अभिरुचि से जुड़े 100 अंको के 50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.15 बजे तक आयोजित हुई। यह उम्मीदवारों के मुख्य चयनित विषय का पेपर रहा जिसमें 200 अंक के 100 ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे गए।
ज्ञात हो कि परीक्षा पास करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों एसटी, एससी, ओबीसी, पीड्ब्ल्यूडी उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक लाना आवश्यक होता है।
चंद मिनट देरी के कारण परीक्षा देने से चूके कई परीक्षार्थी
सीसी व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में नियमों का सख्त पालन किया जाता है। आज भी परीक्षार्थियों के लिए जारी दिशा निर्देशो का सख्ती से पालन किया गया। चंद मिनट देरी के कारण कई परीक्षार्थी आज भी परीक्षा देने से चूक गए। वहीं परीक्षा में प्रवेश के पूर्व कड़ी जांच से भी गुजरना पड़ा। मूल फोटो युक्त पहचान पत्र दिखाने के बाद ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया गया। केन्द्र में इलेक्ट्रानिक उपकरण पूरी तरह प्रबंधित रहे।
