आधी रात कांग्रेस नेताओं ने रोकी बिना पिटपास के दौड़ रही रेत भरी हाईवा को
कांग्रेसियो ने पकड़ी ओवरलोड, बिना रायल्टी के पाँच रेत हाईवा और एक महाराष्ट्र की गाड़ी
कांग्रेस नेताओं ने लगाए खनिज विभाग प्रशासन पर अवैध कारोबार को संरक्षण देने का आरोप

धमतरी। बीती रात एक बार फिर से शहर ब्लाक कांग्रेस के दोनों अध्यक्ष गौतम वाधवानी योगेश शर्मा व निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने नहर नाका चौक के पास पाँच हाईवा और एक महाराष्ट्र की गाड़ी को बिना पीटपास के पकड़कर प्रशासन को सुपुर्द किया। आगे नेताओ ने बताया की इसके पूर्व भी हमने गाड़ी पकड़कर प्रशासन को सुपुर्द कर कलेक्टर से इस पर लगातार कार्रवाई करने की मांग की थी और कहा था कि अगर प्रशासन कार्यवाही नहीं करेगा तो हम सड़क पर उतर कर कार्यवाही करेंगे और प्रशासन का कोष बढ़ाने का कार्य करेंगे इसी सिलसिले में बीती रात लगभग दस बजे गाडिय़ो को रोककर खनिज अधिकारियों को कॉल करके संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन कोई रिस्पॉन्स नही आने पर पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई खनिज अधिकारियों के समय पर न आने से ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गए इसमें से एक गाड़ी जो महानदी धर्मकांटा में महाराष्ट्र की गाड़ी को जब नायब तहसीलदार लोकेश साहू ने खनिज विभाग ले जाने की बात कही तो वहा के संचालक ने ड्राइवर न होने की बात कहते हुए बाद में गाड़ी सुपुर्द करने की बात कही। कई हाइवा वाहन चालकों ने इस दौरान अलग-अलग डंप यार्ड व संचालकों के नाम बताया। जहां से वे रेत लोड कर आ रहे थे। तीन हाइवा गाड़ी को पकड़कर कंपोजिट बिल्डिंग ले जाया गया। दो हाइवा ड्राइवर गाड़ी छोड़ भाग गए पूरे घटना क्रम से कांग्रेसियों ने खनिज विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों से सवाल पूछ रहे हैं की खनिज विभाग के सुस्त रवैये के कारण आज बिना रॉयल्टी के दौड़ रही गाडिय़ो का जिम्मेदार कौन है और पोरा तिहार टोकन सिस्टम को खनिज विभाग उजागर करे कल जितनी भी गाडिय़ा जब्त हुई सब में एक जैसा स्टीगर का लगा होना प्रशासन के ऊपर कई सवालिया निशान खड़े कर रहा है प्रशासन ने क्या महाराष्ट्र की गाडिय़ो को रेत परिवहन करने के लिए छूट दे दी है क्या ? ऐसे कई सवाल हैं जो नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं कल जो खनिज विभाग ने आने में देरी की उससे पूरे अवैध खनन के सिंडीकेट को जानकारी हो गई और गाडिय़ो वही डंप पर खड़े हो गई गाडिय़ो को सुपुर्द करवाने में मुख्य रूप से योगेश शर्मा गौतम वाधवानी दीपक सोनकर अविनाश मरोठे आशुतोष खरे शंकर माखीजा पंकज देवांगन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे। इस संबंध में खनिज अधिकारी से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होने फोन रिसीव नही किया।

