Uncategorized

सीतानदी उदंती रिजर्व के अरसीकन्हार जंगल मिले टाइगर के मिले पग चिन्ह

ट्रैप कैमरे में अबतक कैद नहीं हो पाई है टाइगर की तस्वीर

इससे पहले 2020 में कांकेर और धमतरी के जंगल में मिले थे टायगर की मौजूदगी की जानकारी

धमतरी)। रविवार को जिले के अरसी कन्हार क्षेत्र के जंगल के रास्ते में बाघ के पग चिन्ह मिले है, बताया जा रहा है कि करीब 20-25 दिन पहले भी सीतानदी उदंती क्षेत्र के कुल्हाड़ी घाट की ओर भी टायगर की सुगबुगाहट पता चली थी, हालांकि उसकी तस्वीर ट्रैप कैमरे में नही आई थी मगर रविवार को उसके पग चिन्ह मिले है, जिससे यह माना जा रहा है कि जिले के जंगल में टायगर टहल रहा है। ईधर इस खबर के बाद वन अमला अलर्ट हो गया है, जो ?मौके में पहुंचकर पग चिन्ह का करीब से अवलोकन किया। साथ ही आसपास के ग्रामीण ईलाको में सुरक्षा के लिहाज से मुनादी कराई गई है। इस संबंध में सीतानदी उदंती क्षेत्र के उप निदेशक ने वरुण जैन ने बताया कि अरसीकन्हार क्षेत्र के जंगल में टायगर के पग चिन्ह मिले है। किन्तु वह नर है कि मादा है, फिलहाल इसकी पुष्टि नही हुई है, वन अमला अलर्ट है, जो कि उसकी निगरानी में जुट गया है। साथ ही जिस क्षेत्र में पग चिन्ह मिले उन क्षेत्रो में ट्रंप कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है।5 साल बाद टाइगर की मौजूदगी जिले के जंगलो में वैसे तो वन्य प्राणियों की कमी नही है, मगर टायगर की मौजूदगी का पता नहीं चल पाता था। रविवार को बाघ के पग चिन्ह दिखाई देने के बाद बताया जा रहा कि करीब 5 साल पहले यानी 2020 में कांकेर और धमतरी के जंगल में टायगर की मौजूदगी का पता चला था, जिसके बाद अब ऐसा हुआ है।
उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि टायगर के पग चिन्ह जरुर मिले है, मगर उसकी तस्वीर नही मिली है। जिसकी तस्वीर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही यह पता चल पायेगा कि वह नर है या मादा अलावा उसकी धारियों से पता चलेगा कि वह पहले कहां था, मतलब वह किस ओर से आया है, जिसके लिये एआई कैमरो की भी मदद ली जायेगी।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!