Uncategorized

बठेना की डेमिन साहू का सीआईएसएफ में हुआ चयन


धमतरी। बठेना वार्ड निवासी आत्माराम साहू की पुत्री डेमिन साहू का चयन सीआईएसएफ में हुआ है। डेमिन साहू अपने प्रशिक्षण के लिए इंदौर रवाना हुईं। इस अवसर पर समाजसेवी शिवा प्रधान एवं डुमन साहू समेत बठेना वार्ड के गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सभी ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। डेमिन साहू की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से धमतरी जिले की अन्य बेटियों को भी आगे बढऩे की नई ऊर्जा और आत्मविश्वास मिलेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!