Uncategorized

आइसक्रीम डीलरशिप के लिए दो साल पहले किया था आवेदन, अब अज्ञात फोन कॉलर ने ठग लिये 20 लाख

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के अमलतास पुरम कॉलोनी निवासी शिव अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि करीब 2 साल पहले नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड में डीलरशिप के लिए ईमेल किया था. जिस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर वह आगे प्रयास नहीं किया। 9 दिसंबर 2025 को उनके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया और उससे कहा कि आप नेचुरल आइसक्रीम प्राइवेट लिमिटेड में डीलरशिप लेना चाहते हो क्या जिस पर शिव अग्रवाल ने हां बोल दिया इसके बाद अज्ञात व्यक्ति ने उससे 10 से लेकर 15 दिसंबर तक डीलरशिप के लिए विभिन्न प्रक्रिया के नाम पर अपने खाते में करीब 19 लाख 50 हजार रुपये जमा करा लिए. इसके बाद भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा और पैसों की मांग की जा रही थी.ऐसे में कारोबारी शिव अग्रवाल को ठगी का अंदेशा हुआ. फिर उन्होंने ने बैंक में जाकर उस खाता नंबर की जांच कराई.जिस पर खाताधारक का दूसरा नाम होने की जानकारी लगी. जिसके बाद कारोबारी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई.फिलहाल कोतवाली पुलिस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

इस संबंध में ए एस पी मणिशंकर चंद्रा ने कहा कि कारोबारी से आइसक्रीम डीलरशिप लेने के मामले में लगी हुई है उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खाते में लगभग 19 लाख 50000 रुपए ट्रांसफर किए हैं। यह साइबर फ्रॉड का मामला है.… अज्ञात के खिलाफ बी एन एस की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!