Uncategorized

सोरिद नाला में विद्युत लाइन पर पेड़ की झाड़िया और शाखाएं लटकी, बड़ा हादसा होने का खतरा, विभाग बेखबर

धमतरी के सोरिद वार्ड स्थित मुख्य मार्ग के पास नाले में विद्युत लाइन के ऊपर पेड़ की शाखाएं झाड़िया लटकती हुई पड़ी है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह रास्ता आम लोगों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है, जहां रोजाना सैकड़ों लोग आना-जाना करते हैं, इसके बावजूद इस गंभीर समस्या की ओर संबंधित विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के पास विद्युत तारों पर पेड़ की कटिंग खतरनाक तरीके से अटकी हुई है। तेज हवा या बारिश के समय यह कभी भी गिर सकती है, जिससे बिजली तार टूटने, करंट फैलने या सड़क पर चल रहे लोगों के साथ दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि कई बार कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों ने इस स्थिति को देखा है, लेकिन अब तक इसे हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। विभाग की यह लापरवाही सीधे तौर पर लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ साबित हो रही है।
वार्डवासियों ने मांग की है कि विद्युत विभाग और नगर निगम तत्काल मौके पर पहुंचकर पेड़ की कटिंग को हटाएं और विद्युत तारों को सुरक्षित करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!