Uncategorized

सदर बाजार में क्रिकेट प्रेमियों ने बड़ी स्क्रीन में देखा भारत-पाक का मैच, जीत पर मनाया जश्न


धमतरी। रविवार को भी आईसीसी वल्र्ड कप 2026 के दौरान भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच मुकाबला था। तो शहर के सदर बाजार के क्रिकेट प्रेमी युवाओं ने इस मैच का आनंद उठाने के लिये एक मैदान में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की थी, ताकी मैच का बड़ी स्क्रीन में आनंद उठाया जा सके। जहां सदर के युवा बच्चों के अलावा अन्य क्रिकेट प्रेमी भी मैच का लुत्फ उठाने पहुंचे थे। जहां देर शाम तक अच्छी खासी भीड़ भी एकत्रित हो गई थी। सदर वार्ड के पूर्व पार्षद रानू डागा ने बताया यह व्यवस्था क्रिकेट प्रेमियो के लिये सदर बाजार के युवाओं की ओर से की गई थी जहां भारत पाकिस्तान के बीच हुये मुकाबले का सभी ने खूब आनंद उठाया। भारती की जीत पर क्रिकेट प्रेमियों ने जश्न भी मनाया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!