Uncategorized

अवैध शराब बेचने ले जा रहे आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही, 22 पौवा देशी प्लेन शराब जप्त

थाना अर्जुनी द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम अर्जुनी बिजली ऑफिस के सामने बताए हुलिया के आधार पर एक मोटर सायकल हीरो सी.डी.डीलक्स सवार को रोककर नाम पता पूछने पर अपना नाम गजाधर साहू पिता सरजू राम साहू 50 वर्ष कुरमातराई बताया और मो.सा. चेक किए जाने पर एक थैले में रखे 22 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180-180 एमएल.शराब भरी हुई किमती 1980 रुपये एवं प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 60,000 रुपये जुमला 61,980 रूपये गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना अर्जुनी प्रआर.नितिन पांडेय,आर.प्रशांत पांडेय,राजेश साहू सहित अर्जुनी पुलिस का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!