Uncategorized

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद में कार्यशाला का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को दी गई यातायात नियमों की जानकारी

केरेगांव पुलिस द्वारा ग्रामीणों को यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने की गई अपील

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 35 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार, उप पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका मरावी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के तीसवें दिवस को यातायात पुलिस सउनि. सुरेश नेताम, चन्द्रशेखर देवांगन,आर.गणपत डिंडोलकर के द्वारा इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कुरूद में पहुंचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को यातायात कार्यशाला के माध्यम से दोपहिया वाहन मे दो से अधिक सवारी नही चलने, चालक व पीछे में सवार दोनो व्यक्ति को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, बिना लायसेंस के वाहन नही चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाते हुए असुरक्षित ओव्हरटेक नही करने, मोबाईल फोन का प्रयोग करते वाहन चालन नही करने, सड़क में लगे सिग्नलों, संकेतात्मक, सूचनात्मक चिन्हों का पालन करने के संबंध में जानकारी देकर यातायात नियमों से संबधित पाम्पलेट वितरण किया गया।थाना केरेगांव पुलिस के प्र.आर. हेमराज ध्रुव,आर. नागेन्द्र पाण्डेय के द्वारा ग्रामीणजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम कुकरेल के पंजाब नेशनल बैंक में आये ग्राहकों एवं ग्राम पंचायत भवन में उपस्थित ग्रामीणजन को यातायात नियमों की जानकारी देकर बताया गया कि अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं तेजगति से वाहन चालन करने, असावधानीपूर्वक ओवरटेकिंग करने, रांग साईड चलने एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने से घटित होती है, इसलिए वाहन चालन के दौरान हमें तेजगति से वाहन नही चलाना चाहिए, बड़ी वाहनों को असावधानीपूर्वक ओवरटेकिंग नही करनी चाहिए, सफर के दौरान शराब सेवन कर वाहन कभी नही चलाना चाहिए आदि बताकर यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।
यातायात जागरूकता रथ में आर. गणपत डिंडोलकर के द्वारा ग्राम मुजगहन, खरतुली, एवं ग्राम लोहरसी के गली, मोहल्लों में भ्रमण कर ग्रामीणजन को पी.ए. सिस्टम के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!