Uncategorized

15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारियों ने ली शपथ

सभी थाना चौकी प्रभारी द्वारा दिलाई गई अधिनस्थ सभी अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ

पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में पुलिस कार्यालय धमतरी में उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव की उपस्थिति में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलायी गई.शपथ में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली गयी।पुलिस कार्यालय धमतरी में अधिनस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।इसी तहत रक्षित केन्द्र धमतरी ,यातायात एवं समस्त थाना चौकी प्रभारियों द्वारा समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!