ब्रह्माकुमारीज के 90 वर्ष पूर्ण होने पर धमतरी में 14 को होगा भव्य युवा संकल्प अभियान

धमतरी- ब्रह्माकुमारीज संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में युवा प्रभाग द्वारा उठो जगत के वास्ते युवा संकल्प अभियान एवं विशेष प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन 14 जून रविवार को सायं 4 बजे ब्रह्माकुमारीज आत्म अनुभूति तपोवन, सांकरा ओवर ब्रिज के पास, रायपुर रोड, धमतरी में किया जा रहा है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व विजय सिंह तोमर, अध्यक्ष, युवा आयोग छत्तीसगढ़ शासन रहेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ओंकार साहू (विधायक, धमतरी), रामू रोहरा (महापौर, धमतरी), सूरज सिंह परिहार (पुलिस अधीक्षक, धमतरी), श्री कृष्ण जाधव (वन मंडल अधिकारी, धमतरी) तथा दीपक लखोटिया (संपादक, प्रखर समाचार) उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमार जीतू भाई जी, मुख्यालय कोऑर्डिनेटर, युवा प्रभाग, माउंट आबू होंगे। कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्व पर ब्रह्माकुमारी छाया दीदी जी, जोनल कोऑर्डिनेटर, युवा प्रभाग, इंदौर जोन अपने विचार रखेंगी तथा अतिथियों का स्वागत ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी जी, संचालिका, ब्रह्माकुमारीज धमतरी द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर युवाओं के लिए योग एवं प्रेरणादायी सत्र, मुख्य उद्बोधन, सामूहिक संकल्प एवं प्रतिज्ञा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा मूल्यनिष्ठ जीवनशैली पर विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को जागृत करना है।ब्रह्माकुमारीज धमतरी द्वारा जिले के सभी युवाओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों से इस प्रेरणादायी कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया गया है।
