Uncategorized

कुरूद नगर को हरा-भरा बनाने के लिए 22 तक चलेगा अभियान


कुरूद। रथयात्रा के अवसर पर नगर पालिका कुरूद ने हरियाली महोत्सव का आगाज़ किया। अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर के नेतृत्व में गुरुवार को भारत माता चौक से रेस्ट हाउस, केनाल रोड, अब्दुल कलाम गार्डन, मेन रोड और विवेकानंद मंगल भवन परिसर तक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के पर्यावरण प्रेमी नागरिक बढ़-चढ़कर पहुंचे और कुदाल-फावड़ा थामकर पौधरोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र राज गुप्ता पूरे नगर पालिका अमले एवं वन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। सहयोगी पार्षदों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन की मौजूदगी ने कार्यक्रम को उत्साह से भर दिया और लोगों ने पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता खुलकर जताई, विधायक प्रतिनिधि भानु चन्द्राकर ने बताया कि 16 से 22 जुलाई तक नगर के सभी वार्डों में पौधरोपण अभियान चलाकर शहर को हरियाली की चादर से ढंकने का प्रयास किया जाएगा। इस मुहिम में वन विभाग और नगर निकाय संयुक्त रूप से सहभागी रहेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!