पुल-पुलिया, व्हीआरबी, ह्यूम पाइप कल्वर्ट एवं स्टॉपडेम निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपये की मिली स्वीकृति

कुरूद। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि मद से विभिन्न ग्रामों में पुल-पुलिया, व्हीआरबी, ह्यूम पाइप कल्वर्ट एवं स्टॉपडेम निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 85 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा बरसात के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। स्वीकृत कार्यों में प्रमुख रूप से ग्राम जोरातराई अ में स्थानीय नाला पर दो ह्यूम पाइप पुलिया एवं दो स्टॉपडेम निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा ग्राम ढेठा ग्राम पंचायत कुल्हाड़ी, ग्राम मौरीखुर्द ग्राम पंचायत दहदहा, ग्राम रावनगुड़ा ग्राम पंचायत बकली तथा ग्राम पंचायत परसवानी मेंडरका में स्थानीय नालों पर व्हीआरबी, ह्यूम पाइप कल्वर्ट निर्माण कार्यों को भी मंजूरी दी गई है।इन विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया।

