विधायक ओंकार साहू के नेतृत्व में डिप्टी सीएम से मिले कांग्रेसी पार्षद
निगम जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता, आपसी खींचतान से विकास कार्य प्रभावित होने से मंत्री को अवगत कराया

धमतरी। विधायक ओंकार साहू ने आम नगर निगम क्षेत्र के 40 वार्डों के विकास कार्यों को जनहित में पास कराने के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से कांग्रेसी पार्षदों के साथ मुलाकात किया। मंत्री ने अतिशीघ्र निगम क्षेत्र में कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर प्रारंभ करने हेतु सभी को आश्वस्त किया। अर्जुनी बस स्टैंड, हटकेशर कांटा तालाब चौपाटी, आडिटोरियम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, रत्नाबांधा व सिहावा रोड फोरलेन, गंगरेल फोरलेन जैसे शहर विकास में विधायक ओंकार साहू के मांगो को स्वीकृति प्रदान करने के लिए कांग्रेस पार्षदों ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव को धन्यवाद ज्ञापित किया। पार्षदों ने निगम जनप्रतिनिधि की निष्क्रियता, आपसी खींचतान तथा फोटोबाजी से विकास कार्य प्रभावित होने से मंत्री को अवगत कराया। इस दौरान नगरनिगम नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, पार्षद योगेश लाल, सूरज गहरवाल, सुमन सोमेश मेश्राम, पूर्णिमा गजानंद रजक, भागी ध्रुव, रामेश्वरी कोसरे उपस्थित रहे।

