धमतरी पहुंचे मुख्य आयकर आयुक्त व अपर आयुक्त, धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने की भेंट

धमतरी। आयकर विभाग, धमतरी में मुख्य आयकर आयुक्त संजीव एवं अपर आयकर आयुक्त सी. आर. रेड्डी शासकीय दौरे पर रहे एवं विभिन्न प्रशासनिक एवं करदाता सेवा संबंधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ आनंद कुमार सोनी आयकर अधिकारी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। दौरे के दौरान मुख्य आयकर आयुक्त एवं अपर आयकर आयुक्त ने आयकर बार एसोसिएशन, धमतरी चेम्बर ऑफ कॉमर्स से प्रदेश मंत्री आलोक पाण्डेय, धमतरी जिलाध्यक्ष कैलाश कुकरेजा, सुरेश महावर, सुनील जैन, नवीन सांखला, अर्जुन जसवानी एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे। एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन, धमतरी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ बैठक कर करदाताओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में करदाताओं को बेहतर एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने, उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण तथा विभाग और करदाताओं के मध्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं एक पेड़ माँ के नाम अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मुख्य आयकर आयुक्त संजीव एवं अपर आयकर आयुक्त सी. आर. रेड्डी ने कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।