Uncategorized

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुईं नपं अध्यक्ष ज्योति हरख जैन

रथ खींचकर नगर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की


भखारा। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पावन अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने श्रद्धापूर्वक रथ खींचकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। उन्होंने नगर भखारा-भठेली की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर ज्योति हरख जैन एवं अंजू साहू पार्षद, अविनाश गौर आदि ने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया और सभी नगरवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का पर्व है, जो सभी को प्रेम और सद्भाव का संदेश देती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!